RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने मनाया पंजाबी समाज के साथ लोहड़ी का त्योहार।

जयपुर/राजस्थान 14 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर में गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने लोहड़ी को प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के पंजाबी समुदाय के बीच आकर इस हर्षोल्लास के पर्व को मनाना सौभाग्य की बात है। किसान की फसल पकने पर मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्योहार सुख एवं समृद्धि का उत्सव है। सभी आयु वर्ग के लोग एक जैसे उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, इससे सामाजिक भाईचारा, परिवार की एकजुटता और पुरानी पीढ़ी द्वारा नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार प्रबल होता है।उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सेवा एवं धर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है। इस समाज के लोगों द्वारा गरीब-निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उचित व्यवस्थाएं की जाती है, जो कि अनुकरणीय है। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा एवं बालमुकुन्द आचार्य तथा रवि नय्यर, चन्द्र मोहन बटवाड़ा सहित पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रघुपति यादव ने वार्ड सदस्य की मृत्यु पर जताया दुःख परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना!सहयोगियों संग शव यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

हमें अपनी सेना पर – उनके शौर्य, वीरता और विजन पर गर्व है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन के नागरिक सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रहे हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment