RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:राम प्रपंच स्वामी के पुण्यतिथि पर भेड़िया ग्राम मठिया पर हरि कीर्तन प्रारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 दिसंबर। बुधवार को आरा प्रखंड के खजुरिया पंचायत अंतर्गत भेड़िया ग्राम के मठिया पर 48 घंटे का हरि कीर्तन शुरू हुआ।हरि कीर्तन राम प्रपंच स्वामी के पुण्यतिथि पर आयोजन भेड़िया ग्राम के पूर्व मुखिया शसंतोष कुमार सिंह और उनके परिवार सभी भाई लोग मिलकर इसको करवाते हैं ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वाइस चांसलर वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के आचार्य धर्मेंद्र कुमार,भोजपुर के मंडल ईश्वर त्यागी बाबा, डॉक्टर कुमार जितेंद्र,डॉक्टर कृष्णानंद सिन्हा, कर्नल राणा प्रताप सिंह ,रामबाबू सिंहऔर कारी साथ मुखिया प्रतिनिधि मियां सिंह इत्यादियों ने मिलकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।उसके बाद सभी अतिथियों ने सभी गायक कलाकारों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर कुमार जितेंद्र और डॉक्टर कृष्णानंद ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम होते रहना चाहिए जिसमें सनातन धर्म की उजागर रहता है और हमेशा राम और कृष्णा का नाम लेते रहना चाहिए।
इस मौके पर आसपास के सभी गांव जैसे कारिसाथ, धमार् ,खजुरिया भेड़िया मरबटिया के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह और उनके भाइ कृष्णा सिंह और बड़े भाई लोग भी मौजूद थे ।सभी उनके सुपुत्र ने पूजा पाठ करके आरती वगैरा लिया ।हरि कीर्तन 2 दिन चलेगा और 27 तारीख को 11:30 बजे पूर्णाहुति होगा उसके बाद में हरि कीर्तन सम्मेलन होगा जिसमें बहुत से गायक कलाकार आएंगे उसके बाद में पूजा पाठ करने के बाद में फिर भंडारा का प्रोग्राम किया जाएगा 10000 लोगों को खिलाने का प्रबंध किया गया है।

Related posts

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल ने टोमासीना बंदरगाह का दौरा किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सौंपा चेक।

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला दंडाधिकारी के द्वारा दिये गये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment