RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जमीन से आसमान तक जियो की छलांग, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से बदलेगा कनेक्टिविटी का दायरा।

6 लाख से अधिक गांवों, समुद्री क्षेत्रों और सीमा चौकियों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने का विजन; ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ पर जोर।

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 09अक्टूबर। जमीन पर मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के विस्तार के बाद रिलायंस जियो ने अब अंतरिक्ष के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा विजन पेश किया है। दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 में कंपनी ने करीब 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट और भारत में 23 प्रस्तावित ग्राउंड स्टेशन वाली सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन की योजना प्रदर्शित की।
जियो ने इसे ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ की संकल्पना के रूप में पेश किया है। योजना के तहत डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग से लेकर लॉन्च, तैनाती और संचालन तक पूरी तकनीकी श्रृंखला को भारत में विकसित और नियंत्रित करने का लक्ष्य बताया गया है।
23 ग्राउंड स्टेशन होंगे अहम कड़ी
प्रस्तावित 23 ग्राउंड स्टेशन सैटेलाइट नेटवर्क को देश की जमीन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ सैटेलाइट नेटवर्क को जियो के मौजूदा टेरेस्ट्रियल नेटवर्क के साथ एकीकृत करने की योजना है, जिससे जमीन और अंतरिक्ष आधारित नेटवर्क के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी का ढांचा तैयार किया जा सके।
6 लाख से अधिक गांवों तक पहुंच का लक्ष्य
जियो के आईएमसी डिस्प्ले में देश के 100 प्रतिशत भूभाग और समुद्री क्षेत्र तक कवरेज तथा 6 लाख से अधिक गांवों तक पहुंच का विजन प्रदर्शित किया गया। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र, द्वीपीय इलाके और सीमा पर स्थित आउटपोस्ट इसके प्रमुख फोकस में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डायरेक्ट-टू-डिवाइस कॉलिंग की संभावनाएं भी प्रदर्शित की गईं।
सैटेलाइट कनेक्टिविटी का उपयोग एंटरप्राइज, रिमोट साइट्स, एविएशन, मैरीटाइम, सरकारी सेवाओं, रक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी किए जाने की संभावना है।
‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’ से जुड़ा विजन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 की थीम ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’ यानी ‘बिना सीमाओं के विस्तार’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आईएमसी के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसी थीम के अनुरूप जियो का सैटेलाइट विजन मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क की भौगोलिक सीमाओं से आगे अंतरिक्ष आधारित कनेक्टिविटी का रास्ता दिखाता है।
फिलहाल 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित योजना का हिस्सा हैं। जियो का यह विजन जमीन और अंतरिक्ष में मौजूद नेटवर्क को एकीकृत कर देश के उन हिस्सों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने की दिशा में है, जहां पारंपरिक नेटवर्क का विस्तार चुनौतीपूर्ण है।

Related posts

आईसीजी ने केरल तट के पास फंसे भारतीय मछुआरे की नाव का बचाव किया, जिसमें 11 लोग सवार थे।

rktvnews

भोपाल:बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत : रघुनंदन शर्मा

rktvnews

भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर आयोजित किया कार्यक्रम!अबीर गुलाल लगा और मिठाइयां बाट मनाया जश्न।

rktvnews

भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट ने विस्तारित बैठक आयोजित कर किया पदभार ग्रहण समारोह।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

rktvnews

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर शाम 05.30 बजे तक 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, प्रशासन ने किये है सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम।

rktvnews

Leave a Comment