RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप।

BLO-BLA-2 एवं निर्वाचन पाठशाला की चौथी बैठक के साथ मतदाता सूची से जुड़े दावों एवं आपत्तियों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 अक्टूबर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देने हेतु व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम/पता अथवा अन्य विवरण में आवश्यक सुधार, विलोपन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि मेगा हेल्प डेस्क कैंप के दौरान आमजनों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा अपात्र नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए BLO, BLA एवं निर्वाचन पाठशाला से जुड़े सभी संबंधित कर्मी एवं प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आम मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

मेगा हेल्प डेस्क कैंप के दौरान BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं निर्वाचन पाठशाला की चौथी बैठक भी आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों, आवश्यक दस्तावेजों, क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली समस्याओं तथा उनके नियमानुसार समाधान पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सुविधाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर 2026 को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करें एवं आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन/दावा प्रस्तुत करें।

Related posts

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव को पोषण ट्रैकर ऐप के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (नवाचार श्रेणी) प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:बरामद भारी मात्रा में शराब विनष्ट।

rktvnews

आरक्षण नियमावली।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नारी..! : डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी।

rktvnews

भोजपुर में बाढ़ से हुई व्यापक क्षति को लेकर प्रभारी मंत्री को मांग-पत्र, मृतकों के आश्रितों को ₹20 लाख मुआवजा देने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment