RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रवीननंदन सहाय की द्वितीय पुण्य तिथि मनायी गयी।

आरा/भोजपुर(दिनेश प्रसाद सिन्हा)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति शेष रविनंदन सहाय की द्वितीय पुण्यतिथि पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश मुन्ना की अध्यक्षता में मौला बाग कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर समाज के लोग उपस्थित होकर इन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्मृति शेष रविनंदन सहाय के फोटो ग्राफ पर माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित लोगों ने इनके जीवन विद्या को विस्तार से रखते हुए कहा है कि ये समाज के सभी जाति और धर्म के निर्धन पुरुष और महिलाओं के उत्थान के प्रति समर्पित रहे, कई स्कूल और कॉलेज का निर्माण कराकर शिक्षा के प्रति विशेष लगाव रखते हुए जनहित के कार्य में जीवनपर्यंत लगे रहे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिनेश मुन्ना ने कहा की इनके बताए हुए मार्ग और संदेश को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर इनके सपने को पूरा किया जा सकता है। अन्य श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में दिलीप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, चित्रांश दुर्गेश, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ संदीप कुमार अधिवक्ता, रविशंकर प्रसाद,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

नारनौल:समाधान शिविरों में 173 जनशिकायतें आईं!डीसी के अधिकारियों को निर्देश, तुरंत करें समस्याओं का समाधान।

rktvnews

देहरादून:कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने राजभवन में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

rktvnews

बिहार के सभी स्कूल व कोचिंग 8 जून तक बंद।

rktvnews

भोपाल:देह की तू फिक्र न कर, जाएगी एक दिन बिखर”सारे विषय दिमाग से पढ़े जाते हैं, परंतु साहित्य पढ़ने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: डॉ प्रभु शंकर शुक्ल

rktvnews

दिल्ली दुग्ध योजना के अंतर्गत गाय का दूध, सह-ब्रांडेड उत्पाद और नए बूथ शुरू किए गए।

rktvnews

व्यंग्य 🤪नॉन बायोलॉजीकल से बायोलॉजीकल भये, कर-कर लंबी बात।

rktvnews

Leave a Comment