RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के सम्बंध की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन त्रिनेत्र पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स पी ड़ी आई एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं सामान्य समिति की बैठक कर शासन की मंशा के अनुसार जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों को आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित करने के संबंध में कार्य योजना बनाये जाने सम्बंधित को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायत के प्रमुख स्थलों को चिन्हित करते हुए उन पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाई जाने की कार्य योजना बनाई जाए जिससे कि सही स्थान पर सिस्टम लागू किया जा सके ।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों का विकास खण्डों के माध्यम से सर्वे करा लिया जाए कि ग्राम पंचायतों के किन प्रमुख चौराहों, विद्यालयों के आस-पास अथवा संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाया जाना है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अवगत कराया कि शासन के मंशानुसार आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों को कैमरे की निगरानी में रखें जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है इसकी मॉनीटरिंग पंचायत भवन स्तर से लेकर ब्लाक, तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लग जाने से आपराधिक गतिवधियों में कमी आयेगी तथा अराजकतत्वों में भय व्याप्त होगा एवं ऐसी गतिविधियों में लिप्त होने वाले लोगों को पुलिस आसानी से चिन्हित कर सकेगी।
जनपद बागपत में जनपद स्तरीय समिति के समक्ष जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत की कार्य योजना, क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना एवं जिला पंचायत के कार्य योजना समय अंतर्गत पूर्ण कर ली जाए, जिलाधिकारी ने कहा भारत सरकार द्वारा चयनित 9 थीम के आधार पर ग्राम पंचायत की कार्य योजनाएं ग्राम सभा की बैठक में तैयार कर जीपीडीपी में फीड कर ली जाए जिसमें यह विशेष रूप से ध्यान रखने हेतु समिति के द्वारा निर्देशित किया गया की ग्राम पंचायत स्तर पर बाल सभा , महिला सभा एवं ग्राम सभा का आयोजन अवश्य किया जाए तथा ग्राम पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के आधार पर ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाई जाएं एवं ग्राम पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की जाए जिससे कि ग्राम पंचायत में चहुमुखी विकास हो सके। सतत विकास लक्षयो का स्थानीयकरण पर विशेष चर्चा की जिलाधिकारी ने कहा कि इसका प्रारूप अच्छे तरीके से बनाया जाए जिससे कि विकास को गति मिले आम जनमानस को इन सुविधाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके जिससे कि गांव का विकास चहुमुखी विकास बन सके कोई पीछे ना छोटे की थीम पर कार्य किया जाए जिसमें महिला हितेषी गांव, गरीब मुक्त गांव ,बाल हितेषी गांव ,स्वस्थ गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव ,सुशासन वाला गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव बागपत जनपद को बनाना है समृद्ध और शक्ति का संदेश देना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ,जिला पूर्ति अधिकारी केo वीo सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ,वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं।

rktvnews

भोजपुर:सोलर सिस्टम के उपयोग से आएगी ऊर्जा क्रांति : एमएलसी सोनू राय

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में विश्व उपभोक्ता जागरूकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट न करें साझा : भोजपुर एसपी

rktvnews

छपरा में शीघ्र ही सारण पुस्तकालय का होगा संचालन।

rktvnews

Leave a Comment