पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामना दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिलजुल कर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

