RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी।

नई दिल्ली/02 जुलाई।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 3 से 7 जुलाई 2023 तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी।
राष्ट्रपति, 03 जुलाई 2023 को मुद्देनहल्ली, कर्नाटक में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह शाम को कर्नाटक, राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।
04 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति हैदराबाद में अलूरी सीतारामा राजू की 125वीं जन्मशती समारोह की शोभा बढ़ायेंगी और समापन समारोह को संबोधित करेंगी।
05 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। वह कोराडी, नागपुर में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केन्द्र का भी उद्घाटन करेंगी।
06 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति राजभवन, नागपुर में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। वह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।

Related posts

राजस्थान:राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि राशि हस्तांतरण कार्यक्रम।

rktvnews

जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर।

rktvnews

लोजपा रामविलास के प्रखंड उपाध्यक्ष की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

rktvnews

मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत: मछली पकड़ने के जाल, समुद्री खाद्य उत्पाद और जलीय कृषि इनपुट सभी पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई।

rktvnews

दुमका:“आपकी पूंजी — आपका अधिकार” अभियान के तहत अदावाकृत संपत्तियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन

rktvnews

प्रणय प्रवाह !

rktvnews

Leave a Comment