RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता माउंट लिट्ररा ने कैथोलिक मिशन स्कूल को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जून।भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थानीय एस बी कालेज आरा में आयोजित प्रतियोगिता का बालिका वर्ग फाइनल मुकाबला का उद्घाटन राम दिनेश यादव भाजपा नेता, डॉ विजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ, अभय विश्वास भट्ट प्रभारी नोखा विधानसभा क्षेत्र, मुनमुन तिवारी भूतपूर्व सिनेट मेम्बर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, यशवंत सिंह, संजय राय निदेशक सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट, ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यादव विद्यापीठ, कैथोलिक मिशन स्कूल, जीन पॉल ,जीन पॉल सीनियर, केंद्रीय विद्यालय, जीडी गोयंका ,आरटीएस स्कूल ,माउंट लिटर, एस बी विद्यालय एवं बालिका वर्ग में माउंट लिटर केंद्रीय विद्यालय जिन फल सब सब स्कूल कैथोलिक मिशन विद्यालयों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में फाइनल मैच कैथोलिक मिशन स्कूल बनाम माउंट लिट्ररा स्कूल के बीच खेला गया जिसमें माउंट लिट्ररा ने कैथोलिक मिशन स्कूल को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग में तीसरा स्थान केन्द्रीय विद्यालय सिनियर ने प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को डा विजय कुमार गुप्ता,राम दिनेश यादव, अभय विश्वास भट्ट, यशवंत सिंह, मुनमुन तिवारी ने कप और मेडल देकर सम्मानित किया। भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अंगद शुक्ला ने सभी अगस्त अतिथि को अंग वस्त्र दे सम्मानित किया।सभी मैच के निर्णायक पुष्कर कुमार सिंह रितेश कुमार अंकिता कुमारी अंकित कुमार सनी राज नेहा कुमारी थे। इस मौके पर रजनीश कुमार पांडे सर्वजीत कुमार , अक्षय कुमार अंजली पांडे , अजय सिंह कृष्ण सिंह प्रियावर्त सिंह डब्लू सिंह राकेश कुमार हलचल, पंकज शुक्ला मुरली सिंह लाल बहादुर लाल आदि लोग उपस्थित थे।बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बारिश होने के कारण रद्द किया गया यह मुकाबला कल खेला जाएगा।धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अंगद शुक्ला ने किया।

Related posts

प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी सहित सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बूथों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएगी सभी जरूरी सुविधाएं:जिलाधिकारी

rktvnews

भोपाल:जानापाव का महत्व वृंदावन से कम नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment