RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान शिव की शरण से दूर होते हैं सभी कष्ट : आचार्य भारत भूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। श्रावण समाराधना के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् एवं सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में कतिरा स्थित सहदेव गिरि मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह के दूसरे दिन आचार्य (डॉ.) भारतभूषण पाण्डेय ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।प्रवचन में आचार्य ने कहा कि भगवान शिव समस्त सृष्टि के पालक हैं और उनकी शरण में आने वाले भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कोटिरुद्र संहिता का प्रसंग सुनाते हुए भीम नामक राक्षस के अत्याचार तथा भगवान शिव द्वारा प्रकट होकर उसका संहार करने की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इसी घटना से भीमशंकर ज्योतिर्लिंग की महिमा जुड़ी हुई है।आचार्य ने काशी विश्वनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि काशी स्वयं भगवान विश्वनाथ का दिव्य स्वरूप है, जहां ज्ञान, भक्ति, मोक्ष एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश होता है। उन्होंने रावणेश्वर वैद्यनाथ, घुश्मेश्वर, नागेश्वर सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथाओं का भी श्रद्धालुओं को विस्तार से श्रवण कराया।इससे पूर्व प्रातःकाल वैदिक विधि से शिव पंचायतन पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन 11 अगस्त तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न; अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ओझा ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के गायन व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प: ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय।

rktvnews

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment