RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम नरेश सिंह यादव की 22 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)। 06 फरवरी।आज चतुरसाल गंज डुमरांव ( नियर अनुमंडल कार्यालय ) के महान् स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामनरेश सिंह यादव की 22 वी पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों एवम् गणमान्य व्यक्तियों तथा अतिथियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी जीवनी स्वरूप प्रकाशित पुस्तक का वितरण भी किया गया साथ ही उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र सेवानिवृत शिक्षक ददन सिंह ने कहा की मेरे पिता जी आजादी की लड़ाई में घर दुवार छोड़ कर तिरंगा झंडा लिए गांव – गांव में घूम कर आजादी का बिगुल फूंकते रहे जबतक देश आज़ाद नहीं हुआ, तबतक संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, (आरा) के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा की असंख्य स्वतंत्रता सेनानी के त्याग, तपस्या, संघर्ष एवम् बलिदान से लगभग 2 सौ वर्षों के बाद देश को गुलामी से मुक्ति मिली। स्वतंत्रता संग्राम के सिपाहियों के विचार भिन्न – भिन्न थे, उनमें महात्मा गांधी के विचार सर्वोत्कृष्ट था, जिसे प्रभावित हो कर बाबू रामनरेश सिंह यादव ने जब तक देश को आजादी नहीं मिली तब तक संघर्षरत रहे।
इस अवसर पर संतोष सिंह, अमितेश कुमार ( रिंकू ) , छात्र नेता अभिषेक यादव, पप्पू यादव, मनोज सिंह यादव, सुरेश यादव, उप मुखिया सुनील जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मोस्टमानू में स्थित मोस्टमानू मंदिर परिसर मे योग का आयोजन।

rktvnews

मातृभाषा हमें सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने से जोड़ती है।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान।

rktvnews

50 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (2000 मेगावाट) के निर्माण की प्रगति और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2024 की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी ) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment