RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राजापुर में आयोजित।

कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।कोईलवर प्रखंड अंतर्गत राजापुर गांव में मां दुर्गा एवं श्री हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जारी है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन और कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए रुद्राक्ष नेत्रालय की ओर से 22 एवं 23 जून को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. आर्या अंजलि द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सनी मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.निधि प्रभाकर भी मरीजों की जांच की। बैवा.स्वामी गदाधराचार्य पादीय जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के तत्वावधान में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार 24 जून को यज्ञ के समापन अवसर पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई प्रसिद्ध भोजपुरी एवं भजन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी रक्षा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डेफकनेक्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

आरईसी ने एक्जिम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़े बिना ना रहें – उर्मिला राजोरिया

rktvnews

रांची:स्कूलों के “फीस” रूपी लूटतंत्र पर रोक लगाएंगे : धर्मेंद्र तिवारी

rktvnews

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला।

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

rktvnews

Leave a Comment