RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के प्रगतिशील किसान रविन्द्र कुमार सिंह हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के 17वें स्थापना दिवस समारोह में भोजपुर जिले के प्रगतिशील किसान रविन्द्र कुमार सिंह को मिलेट (श्री अन्न) उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भोजपुर, आरा के तकनीकी मार्गदर्शन में मिलेट आधारित खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा किसानों के बीच श्री अन्न के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।कुल्हड़िया निवासी रविन्द्र कुमार सिंह कई वर्षों से वैज्ञानिक पद्धति से विभिन्न मिलेट फसलों की खेती कर रहे हैं। उनके प्रयासों से आसपास के अनेक किसान भी श्री अन्न की खेती अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी ने रविन्द्र कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि श्री अन्न पोषण सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि का प्रभावी विकल्प हैं।रविन्द्र कुमार सिंह जैसे प्रगतिशील किसान अपने नवाचार और समर्पण से जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।केवीके भोजपुर के वैज्ञानिकों ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र द्वारा किसानों के बीच श्री अन्न उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की आधुनिक तकनीकों का लगातार प्रसार किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Related posts

प्रेरणादायक सफलता की कहानी: रूही प्रवीन

rktvnews

भोजपुर : चार गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

जयपुर:आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह- मुख्यमंत्री ने बहनों से बंधवाई राखी।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एनएसएस शिविर के छठां दिन हिंदी भाषा का विकास और पर्यावरण की उपयोगिता पर कार्यक्रम आयोजित!बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना जरूरी:प्रो संजय कुमार

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल को बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनो ने बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment