RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया के 57  विस्थापित परिवारों के बीच बिलौटी मे किया गया भूमि आवंटित! सीओ की उपस्थिति मे हुआ आवंटन।

बिलौटी मे जवइनिया के कटाव विस्थापितों के बीच जमीन आवंटित करते सीओ आनंद प्रकाश

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 जुलाई। भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शाहपुर के अंचल अधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा जवइनिया बाढ़ कटाव के 57 भूमिहीन विस्थापित परिवारों के बीच भूमि का पर्चा वितरित कर उन्हें बिलौटी पुनर्वास टाउनशिप मे पुनर्वासित किया गया। इसके पूर्व 70 भूमिहीन परिवारों को भी भूमि का पर्चा वितरित कर पुनर्वासित किया जा चुका है। प्रति परिवार तीन डिसमिल जमीन का आवंटन किया गया है। शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि इन 57 चिन्हित परिवारो को पूर्व मे ही पर्चा निर्गत कर दिया गया था। 2 जुलाई 2026 को भूमि भी आवंटित कर दिया गया। इसके पहले 70 भूमिहीनों परिवारो को भूमि आवंटित कर दिया गया है। अब तक कुल 127 परिवारों के बीच भूमि का आवंटन कर दिया गया है। शेष बचे लोगों को भी प्रकिया के तहत भूमि आवंटित कर दिया जायेगा।
विदित हो कि जवइनिया मे बाढ़ के कटाव से प्रभावित परिवारों के स्थाई पुनर्वास हेतू जिला प्रशासन द्वारा शाहपुर प्रखंड सह अंचल के बिलौटी मे एक सुव्यवस्थित पुनर्वास टाउनशिप विकसित किया जा रहा है। पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा मे शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन तथा मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतू पहुँच पथ का निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, जल जमाव की समस्या के समाधान हेतू मिट्टी भराई का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी 127 पुनर्वासित परिवारों को आवास योजना से आच्छादित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इनमें 70 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। प्रथम किस्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। क्षेत्र के समग्र विकास एवं सामाजिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तथा सामुदायिक भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। पुनर्वास टाउनशिप का विकास गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

Related posts

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा : विष्णु देव साय

rktvnews

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री देहरादून में ITBP उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

आनंदम केंद्र : दुआओं का घर

rktvnews

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment