RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:मतदान करने वाले ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी:डा रामाशंकर प्रसाद

आरा /भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।5 मई को नागरिक प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय आरा में लोकतंत्र में वोट के महत्व विषय को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
पुस्तकालय के वरीय सदस्य डा रामाशंकर प्रसाद ने की। लाइब्रेरी में उपस्थित युवा मतदाताओं को संबोधित करते इन्होंने कहा की 18 वर्ष से ऊपर के जितने भी मतदाता हैं वह अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। हमारा मत ही हमारे लोकतंत्र के लिए और एक सही प्रतिनिधि चुनने के लिए ब्रह्मास्त्र का काम करता है। प्रत्येक व्यक्ति को 5 साल पर एक बार अपने जनप्रतिनिधि को चयनित करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इसीलिए इसे सुनले अवसर को गवाई नहीं बल्कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर परिवार सहित जाकर अपने मत का सदुपयोग करें। मतदान करने वाले ही सच्चे लोकतंत्र के प्रहरी हैं। लोकतंत्र का यही है पर्व सभी निभाएं अपना फर्ज।
अपना मत सही उम्मीदवार के चयन में करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
वही सिद्धार्थ शिव शंकर सहाय ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में एक कर्तव्य निष्ठ और सच्चे समाज सेवी प्रतिनिधि को चुनने के लिए हमें जो मत का अधिकार मिला है इसका प्रयोग हर हाल में शहर के सभी प्रबुद्ध जनों एवं माता बहनों को करनी चाहिए ।ताकि वोट का प्रतिशत बढ़ सके और एक सच्चे उम्मीदवार का चयन कर लोकसभा में हम लोग भेज सके।। इस अवसर पर इस अवसर पर पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र पाठक ने कहा कि हमारे राज्य में वोट प्रतिशत का कम होना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है । 50% मतदान से न सही चयन होगा ,न सही निष्कर्ष निकलेगा ।इसलिए हाल पुरुष महिला युवा सभी मतदाताओं से अपील है कि अपना मत प्रत्याशी के चयन में जरूर करें।
मै शहर के सभी मतदाता भाई बहनों से अपील करता हूं कि इस लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य शामिल हो। इस अवसर पर अनेक छात्रों ने अपना विचार प्रकट किया और अपने अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान सभी जनपद के मतदाताओं से किया गया।

Related posts

रोहतास:स्कूलों के संचालन का पूरा जिम्मा समाज को सौंपेगी सरकार।

rktvnews

केंद्रीयमंत्री आर के सिंह को टक्कर देंगे सुदामा प्रसाद,लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाकपा-माले प्रत्याशियों की सूची जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने काशी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।

rktvnews

व्यंग्य:नरेन्दर भी गायब, सिलेंडर भी गायब, शर्म भी गायब!

rktvnews

पटना: आदित्य पासवान ने दलित समाज की लड़की के साथ हुए जघन्य अपराध की निंदा करते हुए न्याय की मांग की।

rktvnews

भोजपुर:जीविका दीदियों के बीच आयोजित की गई निःशुल्क कैंसर रोग स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर।

rktvnews

Leave a Comment