RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आनंदम केंद्र : दुआओं का घर

रतलाम/उज्जैन 30 जून।कल 29 जून को आनंद ग्राम अमलेटा में आनंद विभाग रतलाम और सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौर के सहयोग से कुल 2 आनंदम केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई लोगों ने केंद्र के लिए वस्तुओं को दान किया। केंद्र में दान से प्राप्त की गई वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को भेंट किया जाएगा।आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महसूस किया है कि समाज के हर वर्ग को आनंद का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए आनंद विभाग के द्वारा आनंदम केंद्र संचालित किए जाते हैं। समाज के जिस व्यक्ति के पास जरूरत से ज्यादा कोई चीज हो, वह उसे दान कर सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति वहां से अपनी आवश्यकता की वस्तु उठाकर ले जा सकता है। यह व्यवस्था निरंतर चलती रहेगी।
आनंद ग्राम अमलेटा में 2 आनंदम केंद्र खोले गए हैं। एक आनंदम केंद्र नई आबादी स्थित आंगनवाड़ी में खोला गया है।कार्यकर्ता रंभा ने बताया कि गांव में जो संपन्न परिवार हैं,वो यहां पहले भी कपड़े दे जाते थे। अब आनंदम केंद्र बनने से लेने वाले भी आते रहेंगे। दूसरा आनंदम केंद्र धौंसवास के रास्ते पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्र 2 को बनाया गया है। संचालिका राजकुमारी ने बताया कि यहां बहुत सारे छोटे बच्चे हैं,जिनको खिलौने की चाहत रहती है।इस आनंदम केंद्र पर खिलौने उपलब्ध होंगे तो बच्चों को आनंद आएगा। अमलेटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि गांव में सभी सद्भाव से रहते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग दान में रुचि लेते हैं,इसलिए ये सतत चलता रहेगा।इस अवसर पर आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत, मधु परिहार, सुरेंद्र अग्निहोत्री, ईश्वर सिंह राठौर उपस्थित थे। मप्र राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रति शुक्रवार आनंद सभा संचालित की जाती है। मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा अमलेटा के बच्चो को इसमें शामिल किया जाता है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अमलेटा को एक आदर्श ग्राम में विकसित किया जा रहा है

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

चतरा:जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

औरंगज़ेब, ‘छावा’ और चयनित इतिहास लेखन।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment