RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत का निधन!

भाकपा-माले के जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित।

प्रेम सिंह गहलावत किसान आंदोलन के बड़ा चेहरा थे: स्वदेश भट्टाचार्य

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 जुलाई।भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 80 वर्षीय प्रेम सिंह गहलावत का आज राजस्थान में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटते समय झुंझनू स्टेशन पर ह्रदयगति रुकने से उनका निधन हो गया! निधन की खबर सुनते ही पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई!उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा!उनके निधन पर भाकपा-माले जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई!इस दौरान उनके तस्वीर पर सबसे पहले पुष्पांजलि अर्पित कर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव अभ्युदय,वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर कुमार,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह,जिला कमेटी सदस्य जितेंद्र सिंह,राजनाथ राम,सुशील पाल,चंदन कुमार,रौशन कुशवाहा,नगर कमेटी सदस्य संतविलास राम, संदीप कुमार,देवानंद राम,भीम पासवान,छोटेलाल सिंह, योगेन्द्र यादव,सहित कई ने श्रद्धांजलि दी।शोकसभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि भाकपा-माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत के असामयिक निधन का समाचार पार्टी व अखिल भारतीय किसान महासभा तथा व्यापक जन-आंदोलनों के लिए गहरा आघात है!
इस वर्ष 80 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद कामरेड प्रेम सिंह गहलावत पहले की ही तरह पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों, संगठनात्मक कार्यों और जनसंघर्षों में भाग लेते रहे!अपनी अटूट निष्ठा,सादगी और क्रांतिकारी जज़्बे से वे लगातार साथियों को प्रेरित करते रहे!उनका अचानक चला जाना आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति है!
भाकपा-माले लिबरेशन उनके शोकाकुल परिवार, साथियों, मित्रों तथा उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिन्हें उनके साथ काम करने का अवसर मिला!
शोकसभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 अप्रैल 24

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

रामगढ़: राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने किया रामगढ़ जिले का भ्रमण, ट्रॉमा सेंटर व जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया आरडी गार्डी अस्पताल में उज्जैन कैंसर सेंटर का लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:07 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment