आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई आरा के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यालय में धूमधाम से आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने की आयोजन को यादगार बनाने में उद्घाटन कर्ता के रूप में प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी भोजपुर, मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त विक्रम वीर तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ सामूहिक द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी ने रक्तदान करने वाले छात्राओं का हौसला अफजाई किया और उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वही सत्र 22 -23 में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 12 संगठनों को मोमेंटो देकर जिला पदाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया जिनमें एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आरा, विहंगम योग संस्थान, अशोक लीलावती हॉस्पिटल, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय बामपाली ,5 बिहार बटालियन भोजपुर एनसीसी भोजपुर, पुलिस विभाग भोजपुर ,केजीएन पॉलीक्लिनिक, रोटी बैंक आरा आदि रहे। रक्तदान करने वाले एनसीसी के छात्राओं में 15 ,एचडीएफसी बैंक 6 ,कार्यकारिणी के मेंबर 5, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 कुल 32 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।5 बिहार बटालियन एनसीसी के सहयोग से स्थानीय जैन कालेज, जगजीवन कालेज ,महिला कॉलेज आदि की एनसीसी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हवलदार गौतम कुमार तथा सूबेदार विनय प्रसाद सिंह ने बच्चों के साथ स्वयं भी रक्तदान किया और सक्रियता से लगे रहे।एनसीसी की छात्राएं यूनिफॉर्म में पहुंचकर रक्तदान किया। जिसमें वर्षा सिंह, ब्यूटी कुमारी, रूपा कुमारी, खुशबू कुमारी, रेनू कुमारी ,सावित्री कुमारी ,दीपक कुमार ,रितेश कुमार सिंह, आकाश आर्या, पंकज कुमार, विनय प्रसाद सिंह ,नीतीश शर्मा, अभिषेक कुमार ,बिट्टू कुमार।कार्यकारिणी सदस्यों में सिद्धार्थ सिंह बंटी, डा जितेंद्र शुक्ला, अनुराधा केसरी, संजय कुमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उत्तम सिंह, रवि रंजन कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, विशाल कुमार, प्रेम कुमार सिंह, सुंदरम प्रमुख रहे।गणमान्य लोगों में लाल दास राय ,नंदकिशोर सिंह यादव, डॉ एसके रूंगटा ,डॉक्टर नीरज सिंह, सरफराज अहमद ,डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, निर्मल सिंह ,डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर के के सिंह आदि उपस्थित रहे।

