RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: गोवर्धनपूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर 14 नवंबर।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा गांव में श्री गोवर्धन पूजा गायडाढ़ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर लोगो ने करतब दिखाये और लाठी भांजी।
पिरौटा गांव के नवयुवकों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला का आयोजन वैशाली जिला के व्यास वाल्मीकि और आरा से नागा व्यास के बीच जबरदस्त मुकाबला प्रस्तुति किया गया। दोनों ब्यासों ने कृष्ण के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपनी गायकी के माध्यम से दर्शकों को इस कदर मंतमुग्ध कर दिया की उनके एक से एक बढ़कर गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से सुबह 5:00 बजे भोर तक ठहरने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व प्रत्याशी संदेश डॉ बबन यादव , जिला परिषद प्रतिनिधि हरीफन यादव, मुखिया सह मुखिया संघ जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव ,जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव सहित सभी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला और कृष्ण के जीवन में प्रेम को अपनाने के लिए और समाज को एकसाथ जुड़े रहने के लिए और प्रेम के संदेश को प्रकाशित करने के लिए सभी से उसे अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि व आगंतुक और विशिष्ट अतिथियों को कमिटी द्वारा फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथियों और आगंतुकों में रंजीत कुमार मुखिया कायमनगर, पूर्व मुखिया पिरौटा विजय यादव, भकुरा पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह, बसंतपुर पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, खजुरिया पंचायत समिति सदस्य दिलीप ठाकुर, डुमरा पंचायत समिति सदस्य सुरज कुमार, पूर्व मुखिया वैजनाथ यादव, बिमल यादव, मनोज यादव, बिरेंद्र यादव, मनोज पाण्डेय, धनंजय पांडेय, संतोष कुमार यादव, कामेश्वर राय, मधुबन यादव,बच्चन प्रसाद यादव , राजेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, गणपत यादव, सुनिल यादव,रामतपसया यादव, नंदलाल यादव, गायक अरविंद आशिक यादव, अभिषेक कुमार, शामिल रहे। मंच संचालन एंकर शेखर दुबे, व ऋषिकेश सिंह ने संयुक रुप से किया।
आयोजको में मुख्य रूप से अजित यादव, बिजेंद्र यादव,नीरज यादव, नितिश कुमार, विकास यादव, अशोक यादव,करण कुमार, सुभाष कुमार,पप्पू यादव,सनोज यादव, मुकेश ठाकुर, टपू परवाना, राजकुमार, रविन्द्र यादव, टेटू यादव,विकी विशाल, रामसुरत यादव,गोलू कुमार, कमलेश कुमार, गजानन यादव, ओमप्रकाश यादव, रामचंद्र यादव,ननहक यादव, संतोष ठाकुर,राजनाथ यादव, सोनू कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:रेड रन मैराथन दौड़ आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं को लेकर पश्चिम चंपारण में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के परिजनों से मिलने पहुंची इंसाफ मंच की टीम।

rktvnews

भोजपुर : आग्नेयास्त्र व शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment