RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: जिले में 100 से अधिक स्थानों पर लगाए जाएंगे हाइट बैरियर।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से सड़कों पर हाइट बैरियर लगाए जाने के संबंध में ‘सड़क सुरक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक’ आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले के विभिन्न अनुमंडलों के चिन्हित 100 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र हाइट बैरियर स्थापित किए जाए। इन बैरियरों के माध्यम से घनी आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को सख्ती से रोका जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगी। इसी क्रम में आरा सदर, जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडलों के विभिन्न संवेदनशील मार्गों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र हाइट बैरियर स्थापित करने का कड़ा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने सभी बैरियर पर रात्रि के समय स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले रिफ्लेक्टिव (चमकदार) स्टिकर लगाने का निर्देश दिया, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही बैरियर की जानकारी प्राप्त हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, निदेशक NEP, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, ग्रामीण कार्य विभाग आरा, पीरो एवं जगदीशपुर के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आई.टी.आई. रामनगर में आयोजित कैम्पस सलेक्शन में 92 छात्रों का किया गया चयन।

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता, विजयी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण, वन्य जीवों की बेहतर देखभाल एवं सुविधाओं का ख्याल रखने का दिया निर्देश।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:कार्य नहीं करने वाले कृषि समन्वयकों पर कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर : एक देशी कट्टा व 5 गोली के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment