RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता, विजयी हुए पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त। शुक्रवार को सत्य इंटरनेशनल स्कूल सनदिया आरा में रक्षाबंधन के अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हर वर्ग के छात्र छात्रा प्रतिभागी बने। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा था। इसके लिए सभी बच्चें तैयारी कर घर से राखी बनाने का सामग्री लेकर आए थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंजली कुमारी द्वितीय एकता कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी कुमारी के साथ टॉप टेन छात्राओं को भी प्रधानाचार्य केदारनाथ राय ने मेडल एवं अन्य शिक्षण सामग्री देकर पुरुस्कृत किया।प्रतियोगिता में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा में खुशबू कुमारी,सोफिया नूरी ,अंजली कुमारी, अमृता कुमारी,प्रियंका कुमारी, सबीहा थी।

Related posts

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल, ईआरसीपी के लिए बजट में प्रावधान करने के लिए दिया धन्यवाद।

rktvnews

युवा राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

इंदौर:9 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब और वाहन की गई जप्त।

rktvnews

भोजपुर:गांव में निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था कराना सराहनीय पहल: पुलिस अधीक्षक

rktvnews

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ग्रेटर नोएडा में भारत में पहली बार आयोजित की जा रही एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment