RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)22 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला/राज्य योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिले को प्राप्त आवंटन के उपयोग से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राप्त आवंटन की निर्धारित राशि में से 15 प्रतिशत राशि नगर क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों के लिए तथा 15 प्रतिशत राशि पेयजल संबंधी कार्यों, विशेषकर नलकूप एवं चापानल स्थापना एवं मरम्मती कार्यों पर व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त शेष राशि जिले की विकास आवश्यकताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित मिसिंग गैप को दूर करने वाली जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यय किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन जिला योजना कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य जिले में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान करना है।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:नाम वापसी के बाद 105 उम्मीदवार मैदान में, डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है,झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है: डॉ मोहन यादव

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 हीरोइन तस्कर को आरा के बस पड़ाव से किया गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment