RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:श्रमिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा, निबंधन बढ़ाने एवं योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने पर जोर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत जिले में कुल 48,229 निर्माण श्रमिक निबंधित हैं, जबकि झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 43,041 असंगठित श्रमिकों का निबंधन किया जा चुका है।
उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं असंगठित दोनों श्रेणियों के श्रमिकों का निबंधन बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
बैठक में श्रम अधीक्षक रवि शंकर, अभिषेक केशरी यूएनडीपी के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचा युवक,हुआ गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सांसद ने बैंकर्स के साथ की बैठक!लोन संबंधित पत्रावलीयों को ना रखा जाए लंबित,बैंक खाते कैंप लगाकर खोले जाएं:सांसद

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून:गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का किया जायेगा प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment