RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:निवर्तमान एस.डी.ओ. को दी गई भावभीनी विदाई।

दरभंगा/बिहार 05 फरवरी।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में रविवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री की विदाई समारोह आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब लोग जानते हैं कि सेवा के साथ-साथ स्थानांतरण हम लोग की सेवा के नियति है।
हर पदस्थापन और हर स्थानांतरण हमें कुछ नई जानकारी देती, नई सिख देती है और हमारे व्यक्तित्व में कुछ और चीज जुड़ जाती है, हमारा ज्ञानवर्धन होता है,संस्कृति को समझना, वहाँ की कार्यशैली को समझना हमारे कार्य क्षमता को बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण हमें थोड़ी देर के लिए अनुभव कराता है कि हम एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं, लेकिन स्थानांतरण हमें एक जगह से दूसरे जगह की नई चुनौतियों के लिए तैयार करता है,यह प्रक्रिया का हिस्सा है,अच्छे अधिकारी की सेवा दूसरे क्षेत्र को भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक अवसर है हमें और अधिक समझने का, क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र में रहकर वहाँ की जमीनी स्तर को देख पाते हैं। यह अनुभव अपने कार्यकाल में बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है। क्षेत्र का अनुभव लोगों के साथ जुड़कर काम करने का अनुभव,जो वास्तविक सच्चाई है उसके बारे में जानकारी होती है और हमें निर्णय लेने में सुविधा भी होती है।
उन्होंने कहा कि आपूर्ति,जमीनी विवाद,त्यौहार के अवसर पर विधि व्यवस्था से संबंधित हो या कोई भी कार्य हो चंद्रिमा काफी सक्रिय रहती थी।
निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री ने कहा कि दरभंगा में डेहरी की अपेक्षा काफी अलग थी।
उन्होंने कहा कि दरभंगा में विशेष बात यह है कि यहाँ के लोग विश्वास करते हैं और हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मिथिलांचल की धरती पर हमें काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा जिंदगी का हिस्सा है।
कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए दरभंगा के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की भी प्रशंसा की तथा जिलाधिकारी महोदय के मार्ग निर्देशन की काफी प्रशंसा की।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पाग और स्मृति चिन्ह प्रदान कर निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर को सम्मानित किया।
अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा की उनकी कार्यशैली और सरलता के साथ अपने दायित्व का स-समय पालन करने वाले पदाधिकारी हैं।
वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, निवर्तमान जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी ने भी निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर की कार्यशैली की काफी प्रशंसा की।
इस अवसर पर वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार को पाग,चादर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तथा महिला पदाधिकारी ने माला पहना कर निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सदर को भाव-भीनी विदाई दी।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

दरभंगा:छठ पर्व एवं काली पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टेराकोटा कार्य में संलगन्न प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

भारतीय रेलवे की नई उड़ान: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 नवंबर 24

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड सरकार द्वारा केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का निष्पादन, राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त द्वारा पट्टा विलेख पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment