RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान एवं जिला आयुष समिति चतरा द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सुरक्षा बलों के जवानों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसएसबी के कमांडेंट, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसएन तिवारी, नोडल डॉक्टर एमपी यादव,लिपिक विक्रांत नायक, गुफरान रहमत सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, सुरक्षा बलों के जवान, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।

Related posts

शब्दों से मानसिक पटल पर बाल्यपन की मुस्कान बिखेरती कवियत्री पुष्पा निर्मल की रचना “बचपन के दिन”

rktvnews

भोजपुर:SIR के जरिए गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

महाकुंभ:गंगा संरक्षण और जागरूकता का केंद्र बना नमामि गंगे पवेलियन।

rktvnews

सारण:समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया वॉल ऑफ डेमोक्रेसी,डीएम अमन समीर ने फीता काट कर किया लोकार्पण।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित हुआ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ कार्यक्रम,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीविका दीदी करे पुकार-मतदान करना हमारा अधिकार”।

rktvnews

Leave a Comment