RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया वॉल ऑफ डेमोक्रेसी,डीएम अमन समीर ने फीता काट कर किया लोकार्पण।

सारण/बिहार 01 दिसम्बर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने समाहरणालय परिसर में ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ का लोकार्पण फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के महत्वकांक्षी अभियान स्वीप के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है। यह एक ऐसी दीवार है जिससे लोगों को चुनाव के संबंध में सभी जानकारी मिल सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर, नाम सुधार, विलोपन तथा मतदान करने तक के सभी तरह की सूचना प्राप्त हो सकेगी। यह आम आदमी के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाएगा। डीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. इसलिए लोकतंत्र के विकास और मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम हो जाती है, हमारा लक्ष्य है कि ‘युवा शक्ति मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाए। सारण के 18 साल पूरा करने वाले मतदाताओं से उन्होंने आवश्यक रूप से वोटिंग करने और भावी मतदाताओं से पंजीयन कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान के तहत ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ की शुरुआत एक नमूना के रूप में समाहरणालय परिसर से डीईओ अमन समीर द्वारा किया गया है। उन्होंने इस प्रकार की दीवार सभी अनुमंडल और प्रखंडों में भी इआरओ और एईआरओ को स्थापित करने का निदेश दिया है। डीवाईईओ एकबाल ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का प्रतिफल सारण में बेहतर दिख रहा है. इसे और भी बेहतर करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत दो और तीन नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा. सारण के सभी 3029 बूथ पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, सुधार करने और विलोपन का कार्य करेंगे. अभियान और कैंप को सफल बनाने की विशेष तैयारी की गयी है। सभी बूथों के निरीक्षण और समीक्षा के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

महाकुंभ:केंद्रीय संचार ब्यूरो महानिदेशक ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment