RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

जिलाधिकारी ने टेराकोटा कार्य में संलगन्न प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का किया अवलोकन।

मधेपुरा /बिहार 02 जुलाई।भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय अंतर्गत हस्तशिल्प निदेशालय के तत्वावधान में मधेपुरा जिला में जिला कौशल विकास समिति द्वारा चार प्रकार के उत्पादों का चयन किया गया है । जिसमें जूट क्राफ्ट , बंबू क्राफ्ट , सूजनी एंब्रॉयडरी और टेराकोटा कार्य संबंधित है । इसी क्रम में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने सिंघेश्वर प्रखंड के पटोरी ग्राम अंतर्गत टेराकोटा कार्य में संलग्न प्रशिक्षणार्थियो के कार्यों का अवलोकन किया गया । जिलाधिकारी ने बताया कि मधेपुरा जिला में टेराकोटा कार्य से जुड़े अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है । इन प्रशिक्षित लोगों के लिए एक कार्य योजना बनायी जा रही है जिसके अंतर्गत इस कार्य से जुड़े लोगों को निर्माण कार्य,मार्केटिंग , बैंकिंग सुविधा आदि से लाभान्वित किया जा सके । डीएम मीणा ने बताया की इनके मार्केटिंग अवसर के मद्देनजर बाजार समिति में जमीन को चिन्हित किया जा रहा है । स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों की मांग अत्यधिक है । संस्कृति के अनुकूल स्वरोजगार की अपार संभावनाएं को देखते हुए आगे की रणनीति बनाई जा रही है । उन्होंने कहा बहुत सारे ऐसे उत्पाद भी हैं जिन्हें बिहार सरकार द्वारा जीआई टैग मिला हुआ है । हमारी कोशिश है की ग्रामीण संस्कृति से जुड़े हुए कार्यों को बढ़ावा देते हुए स्वरोजगार की अपार संभावनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा । निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त , प्रखंड विकास पदाधिकारी , कौशल विकास केंद्र के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध।

rktvnews

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर पूरे देश में बाल विवाह के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं:कुमारी सुनीता सिंह

rktvnews

सारण: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहे दो युवक हुए गिरफ्तार।

rktvnews

एसडीओ ने किया प्रखंड सह अंचल  कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

अभाविप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

Leave a Comment