RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल श्रम एवं बाल तस्करी उन्मूलन सामाजिक अभिशाप : डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर दिशा एक प्रयास संस्था द्वारा अपनी सहयोगी संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, आरा के सभागार में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रशासन, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा विभिन्न संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिशा एक प्रयास की सचिव कुमारी सुनीता सिंह ने बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल संरक्षण तथा “एक्शन मंथ” के तहत गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के उन्मूलन के लिए सभी विभागों एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा।जागरूकता अभियान, संयुक्त बचाव अभियान तथा बच्चों के प्रभावी पुनर्वास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है ।मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से शक्ति भास्कर, मानव तस्करी रोधी इकाई के रणधीर मिश्रा, योगेंद्र सिंह एवं अजय कुमार सिंह, श्रम विभाग के सौरभ कुमार, ऋषिका सिंह, सुगीता कुमारी एवं सृष्टि शर्मा, बाल कल्याण समिति के अंकु कुमार सिन्हा, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर की सचिव डॉ. विभा कुमारी, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन भोजपुर के समन्वयक लव कुमार सहित कई अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी: राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आर एस एम डिग्री कालेज आरा को मिला स्थाई संबंधन:सचिव मनोज कुमार सिंह

rktvnews

निर्वाचन कार्यों में शिथिलता ,लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

जयपुर में गणगौर की शाही सवारी ने रचा वैभव का इतिहास।

rktvnews

मछली फीड उत्पादन।

rktvnews

Leave a Comment