RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:15 वर्षों से खंडहर बना 44 लाख का विद्युत शवदाह गृह, प्रशासनिक उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सिन्हा गांव स्थित गंगा घाट पर करीब 15 वर्ष पूर्व 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्युत शवदाह गृह आज बदहाली का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। जिले का पहला विद्युत शवदाह गृह होने के बावजूद यह परियोजना शुरू होने से पहले ही उपेक्षा की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2010 में बड़ी उम्मीदों के साथ इस शवदाह गृह का निर्माण कराया गया था। योजना का उद्देश्य लकड़ी की खपत कम करना, पर्यावरण प्रदूषण को रोकना तथा लोगों को आधुनिक शवदाह सुविधा उपलब्ध कराना था। लेकिन रख-रखाव के अभाव और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह भवन आज जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।ग्रामीण उमेश सिंह ने बताया कि शवदाह गृह की दीवारें टूट रही हैं, विद्युत उपकरण पूरी तरह खराब हो चुके हैं तथा परिसर में झाड़ियां और जंगली पौधे उग आए हैं। वर्षों से किसी प्रकार का रखरखाव नहीं होने के कारण भवन की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शवदाह गृह के संचालन में सबसे बड़ी बाधा सड़क और बिजली की व्यवस्था रही। सिन्हा बाजार से गंगा घाट तक जाने वाली सड़क अब तक पक्की नहीं बन सकी है, जबकि भवन तक नियमित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी नहीं की गई। परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये की यह महत्वाकांक्षी योजना उपयोग से पहले ही बंद होकर रह गई।लक्ष्मीपुर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि शवदाह गृह बंद रहने के कारण ग्रामीणों को आज भी पारंपरिक लकड़ी की चिता पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि शवदाह गृह की तत्काल मरम्मत कर बिजली, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वर्षों से बंद पड़ी इस सरकारी संपत्ति का उपयोग हो सके और जनता को इसका लाभ मिल सके।

Related posts

भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी में हो रहे भोजपुरी कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे गीतकार कुमार अजय

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

रायपुर : दीये और पूजा सामग्री की बिक्री से समूह की महिलाएं हो रही समृद्ध।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

गिरीडीह:नगर निगम के उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment