RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/30 अगस्त।केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
समीक्षा बैठक के दौरान, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की डिजिटल क्षमता के उन्नयन पर जोर दिया और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पीएनबी के साथ जुड़े सभी आरआरबी 1 नवंबर 2023 तक डिजिटल ऑनबोर्डिंग की क्षमता हासिल कर लें।
वित्त मंत्री सीतारामन ने सभी आरआरबी से प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों के दोहराव को हटाने और विशेष रूप से जम्मू एवं कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए भंडारण सुविधा को सुलभ बनाने का आग्रह किया।
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बैंकों को एमएसएमई क्लस्टरों के साथ आरआरबी को संलग्न करना चाहिए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पहचाने गए क्लस्टर क्षेत्रों में ग्रामीण शाखाओं के नेटवर्क को बढ़ाने पर अधिक जोर देना चाहिए।
वित्त मंत्री सीतारामन ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और वित्तीय समावेशन के तहत पैठ बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा।
इस बैठक के दौरान वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव, अपर सचिव, डीएफएस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), संबंधित राज्य सरकारों, नाबार्ड, प्रायोजक बैंकों एवं आरआरबी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

लंदन स्थित अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में दस लाख विज़िटर्स का स्वागत।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय “राजकीय इटखोरी महोत्सव” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय डेंगू दिवस की कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव की शानदार शुरुआत।

rktvnews

भोपाल:बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment