RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की

आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा के तहत मुआवजा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित बैठक सम्पन्न!अधिग्रहीत भूमि के रैयतों को ससमय मुआवजा दें;अपर समाहर्त्ता

चतरा/ झारखण्ड 22 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्त्ता ने पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में चलने वाले वाहनों में स्पीड लिमिट मशीन लगाने का निर्देश दिया था जिसे लेकर संबंधित द्वारा जानकारी दिया गया की कार्यवाही की जा रही है । नगर परिषद क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए पूर्व की बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पार्किंग स्थल चिन्हित करने व सड़क की मापी करने का निर्देश दिया जिसके आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि नगर परिषद द्वारा प्रगति प्रतिवेदन अ प्राप्त है। इसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण पृच्छा के माध्यम से जवाब मांगने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले लापरवाह वाहन चालक एवं वाहन मालिक के ऊपर कार्रवाई करें। निरंतर ऐसा देखा जा रहा है कि सड़क पर लोग वाहन खड़ा कर देते है जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने जानकारी दिया कि Good samitaran policy योजना के तहत वैसे व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना स्थल से घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाते है। उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इसे लेकर अपर समाहर्त्ता ने सभी थाना प्रभारी सभी अंचल अधिकारी एवं सिविल सर्जन चतरा को चिन्हित कर योग्य लाभुकों को नियमानुसार लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा वैसे मार्ग जहां रोड पर पेड़ है और आए दिन इस स्थल पर सड़क दुर्घटनाएं होती है।वैसे स्थल को चिन्हित करते हुए सभी संबंधित आपस में समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

आपदा प्रबंधन

आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं कोविड-19 से संबंधित लंबित प्रस्ताव कि विवरणी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मेगा प्रोजेक्ट

बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले/ एन०ओ०सी/एफ आर ए/रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए अपर समाहर्त्ता ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे कि रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं सभी निर्माणाधीन कार्यों में उन्होंने निर्देशित करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया जिससे संचालित सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्त्ता ने जमीन मुआवजा राशि एवं अब तक किए भुगतान की पूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक लिया। गहन समीक्षा उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का ससमय समाधान करने को कहा। जिससे कि प्रोजेक्ट का संचालन सरलता पूर्वक हो सके।
बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित अंचल अधिकारी, संबंधित परियोजनाओं के प्रबंधक समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आयोजित।

rktvnews

शिव के बारात में भोजपुर वासियों को नेवता।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

rktvnews

झारखंड:मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment