RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा में बाइक व 120 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज धराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।बडहरा थाना क्षेत्र के केशोपुर सोन नदी दियरा इलाके से पुलिस ने बाइक व 120 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज चन्दन कुमार पिता मनेजर राय ग्राम शालिग्राम सिंह के टोला का बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार एक युवक एक सौ बीस लीटर देशी शराब लेकर दूसरे जगह बिक्री के लिए जा रहे हैं। जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही शराब धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया और जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी चुनमुन कुमारी ने बताया कि बाइक व देशी शराब बरामद करते हुए शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी में थाना प्रभारी चुनमुन कुमारी सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

Related posts

कुष्ठ( लेप्रोसी) खोजी अभियान को ले कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने उद्योग केन्द्र अंतर्गत PMFME योजना की समीक्षा की, PMFME में बैंकों तक लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात, प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की 2027 तक 1404 मिलियन टन उत्पादन की योजना।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण अवधी के दौरान “प्रपत 12” भर मास्टर ट्रेनरों को सुपुर्द करने को कहा।

rktvnews

भोजपुर:कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की हुंकार रैली 25 मई को मिलर स्कूल पटना में।

rktvnews

Leave a Comment