RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन, 75 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया के द्वारा ईज ऑफ लिविंग के अंतर्गत “जिला जनता दरबार” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 75 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिनकी जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।

सुनवाई के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

Related posts

बिहार:भोजपुर: रेल डीएसपी दानापुर द्वारा आरा रेल थाना में लंबित कांडो की समीक्षा की गई।।

rktvnews

डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

नारनौल:डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली बैठक

rktvnews

Leave a Comment