RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,बगैर चिकित्सक संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन की गई सील।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 21 अप्रैल। इंदौर में बगैर चिकित्सक के संचालित एक अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन को सील किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार की गई। यह मशीन पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन की थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि पी सी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन सर्वहारा नगर का एक टीम बनाकर निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लिनिक पर केवल 01 चिकित्सक डॉ. रिंकू मीणा एमडी रेडियोलॉजिस्ट पंजीकृत थे, किन्तु सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवलोकन करने पर पाया गया कि डॉ. रिंकू मीणा बंधपत्र चिकित्सक है। वर्तमान में वह एमवाय चिकित्सालय में कार्यरत है। जिनको निजी केन्द्रों पर बगैर अधिष्ठाता की अनुमति के कार्य करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। फलस्वरूप सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन पर कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके पश्चात् पीसीपीएनडीटी नियमानुसार बगैर चिकित्सक अल्ट्रासोनोग्राफी का संचालन किया जाना सम्भव नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए सम्बन्धित केन्द्र की सोनोग्राफी मशीन आज सील की गई।

Related posts

भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 15वें वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर प्रमुख क्षेत्रों के बारे में नवीनतम जानकारी।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम डॉ. सापेला होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित!निर्वाचन सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:लिट्टी दुकानदार को गोली मारने की घटना का व्यवसायी संघ भोजपुर ने कड़े शब्दों में की निन्दा!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

लखनऊ संगोष्ठी में बिहार के आपदा प्रबंधन मॉडल की सराहना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment