RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:NITI TARA पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 जुलाई।नीति आयोग के मार्गदर्शन में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने तथा विकास योजनाओं की सतत निगरानी एवं समीक्षा के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action) विषय पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि NITI TARA नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जो वास्तविक समय (Real-Time) के आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं की प्रगति की निगरानी, समीक्षा एवं साक्ष्य आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाती है।

उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं परिणाम आधारित मूल्यांकन को नई दिशा प्रदान करेगा।

उपायुक्त ने अधिकारियों से NITI TARA का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि उपलब्ध आंकड़ों का सतत विश्लेषण कर योजनाओं में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से की जाए, ताकि शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बन सके तथा योजनाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को NITI TARA प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रियल-टाइम डैशबोर्ड, योजना निर्माण उपकरण, एआई आधारित बैठक कार्यवृत्त (Meeting Minutes) तैयार करने की सुविधा, डेटा विश्लेषण एवं समीक्षा प्रणाली सहित विभिन्न मॉड्यूल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को विभागवार प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) की समीक्षा, योजनाओं में अंतराल (Gap Analysis) की पहचान, विभागीय प्रदर्शन का विश्लेषण, प्राथमिकताओं का निर्धारण तथा परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तकनीक एवं डेटा के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देकर सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

कार्यशाला में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी (NITI TARA) सह ईडीएम, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान विधानसभा अधिकारी परिषद को वासुदेव देवनानी ने दिलाई शपथ।

rktvnews

केंद्र सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की।

rktvnews

क्या फिलिस्तीन शत्रु-राष्ट्र है?

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राजस्व अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा से जुड़े 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

rktvnews

कड़ाके की ठंड में कैसे रखें सेहत का ध्‍यान, बता रही हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा।

rktvnews

Leave a Comment