RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक।

प्रत्येक वार्ड के लिए होंगे लीड फेसिलिटेटर और नोडल ऑफिसर, कचरा पृथक्करण एवं संग्रहण को लेकर संचालित किए जाएगा अभियान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)27 मई।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक प्रखंड में संबंधित बीडीओ नोडल पदाधिकारी होंगे। जिला स्तर पर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी की जाएगी।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में 31 मई 2026 तक लीड फेसिलिटेटर का चयन सुनिश्चित किया जाए। लीड फेसिलिटेटर स्वच्छ भारत मिशन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे तथा आमजन के बीच बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लाभों की जानकारी देंगे।
बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल ऑफिसर चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए। वार्ड नोडल ऑफिसर को बल्क वेस्ट जेनरेटर (BWG) की पहचान कर जून 2026 तक उसकी सूची उपलब्ध करानी है। साथ ही बल्क वेस्ट जेनरेटर को चार प्रकार के डस्टबिन रखने के संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि सैनिटरी, गीला, सूखा एवं अन्य कचरे का पृथक्करण स्रोत स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय स्तर पर ऐसा मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा जिससे हाट-बाजार में नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से कचरा संग्रहण एवं निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों को लक्षित किया गया है। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया। उपायुक्त ने सभी सीओ को प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित एवं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सेग्रिगेशन सेंटर तथा प्लास्टिक वेस्ट सेग्रिगेशन सेंटर स्थापित किए जा सकें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, उप नगर आयुक्त जेएनएसी व अन्य नगर निकाय पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे वहीं बीडीओ, सीओ ऑनलाइन जुड़े।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:डायट पिरौटा में दो दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:40 बाल ह्रदय रोगियों को एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया पटना।

rktvnews

भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के विरुद्ध अश्लीलता के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पत्र दायर!ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय ने दायर किया परिवाद।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ललित कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment