RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

चतरा/ झारखंड 04 जुलाई। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को मिलने वाले लाभ यथा पुनर्वास अनुदान राशि, गृह निर्माण हेतु भूमि, व्यवसायिक प्रशिक्षण समेत अन्य लाभ देने हेतु कुल 16 मामलों को जिला सामान्य शाखा प्रभारी बिपिन कुमार दुबे के द्वारा समिति के सदस्यों के समक्ष रखा गया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी मामलों की गहन समीक्षा किया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा दिये गए वादे को शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पेंसन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिवार के बच्चों का नामांकन जिला के सरकारी स्कूलों में विशेषकर बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय में करना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त द्वारा बुजुर्ग आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके आश्रितों को साड़ी तथा लुंगी देकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार आप लोगों के विकास के लिए संचालित योजनाओं से आच्छादित करने हेतु संकल्पित है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियाशील है जिससे कि आपके और आपके परिवार के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा घर, अच्छी शिक्षा, अच्छा व्यवसाय समेत अन्य बुनियादी सुविधा उक्त योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रावधान है। उन्होंने योजनाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा विकास के मुख्य धारा से जोड़ने वाली योजनाओं व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही जिससे कि सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,जिला सामान्य शाखा प्रभारी बिपिन कुमार दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सिविल सर्जन चतरा समेत अन्य पदाधिकारी तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके परिवार उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक सम्पन्न,ऐपवा के सदस्यता अभियान के जरिए महिलाओं को गोलबंद करेगी माले!024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता गद्दी से उतारेगी-कुणाल

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सभी पदाधिकारियो, एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की दिलाई शपथ।

rktvnews

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

भोजपुर:माले के दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन में 205 लोगों ने किया नामांकन।

rktvnews

महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment