RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। तमासीन जलप्रपात जिले का एक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे स्थलों के समुचित विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तमासीन जलप्रपात के समीप स्थित जिला प्रशासन के गेस्ट हाउस के मरम्मतीकरण, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था विकसित करने, पुल के चौड़ीकरण, पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने एवं पर्यटकों के लिए आवागमन को और अधिक सुगम बनाने की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया गया।
इस दौरान अंचल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त क्षेत्र वाइल्ड सेंचुरी अंतर्गत आता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं के अनुरूप विकास कार्यों की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तमासीन जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया तथा उसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर अंचल अधिकारी मनोज गोप, राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी, पत्रकारगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने नई दिल्ली में महिपालपुर स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) परिसर के विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (ASCC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत मध्य विद्यालय न्यू पुलिस लाइन,आरा में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

झारखंड:युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी: मंत्री

rktvnews

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के विभागों के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment