RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 मई।इंडोर स्टेडियम, दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिला सदैव आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी सहयोग के साथ मनाएं तथा जिले की सामाजिक एकता एवं सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें।
उपायुक्त ने कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले अपशिष्ट (वेस्ट) के समुचित निष्पादन एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, पोस्ट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में जानकारी दी गई कि पर्व के दौरान प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी ताकि विधि व्यवस्था की स्थिति पर प्रभावी नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त मेडिकल टीम एवं अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक दुमका ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से बचना चाहिए जिससे किसी की भावना आहत हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती एवं निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निरंतर भ्रमणशील रहने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए गए। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: प्रकृति को ले मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों की भविष्य की पीढ़ी बनेगी गवाह: आरा सांसद

rktvnews

रूक्मणी श्रीकृष्ण विवाह ,वैदिक रीति से संपन्न:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवा रायपुर में अम्बेडकर चौक पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईआईटी, रोपड़, पंजाब से देश भर में युवा उत्सव का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न!

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment