RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कान्हाचट्टी पहुंच उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपायुक्त को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों के बीच पहुंचे और एक-एक कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग्य लाभुक निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ अवश्य लें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले ग्रामीणों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उपायुक्त के दौरे के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया तथा कई लोगों ने सीधे अपनी बात प्रशासन तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कान्हाचट्टी सुनील प्रकाश, अंचल अधिकारी कान्हाचट्टी मनोज गोप, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अनुराग सिंह ठाकुर 19 फरवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चंबल नदी में की बोटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद।

rktvnews

दरभंगा:15 अप्रैल तक सभी 2939 मतदान केन्द्रों सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित-डीएम

rktvnews

पटना:मॉब लिंचिंग के पीड़ित नूरसेद आलम से मिली माले की राज्यस्तरीय टीम।

rktvnews

भोजपुर:गुरु से सीखे कथक नृत्य की बारीकियाँ , निरंतरता मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगी : नृत्यांगना आदित्या

rktvnews

भोजपुर:अनन्त कर्मो की निर्जरा कर अनंत पुण्य का आश्रव ही अनंत चतुर्दशी है:मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

Leave a Comment