RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

भोजपुर: शिक्षाविद व पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण राय के निधन पर शोक की लहर

पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण राय (फाइल फ़ोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के लिलारी गांव निवासी शिक्षक, पूर्व प्रधानाध्यापक तथा वर्तमान में सहजौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण राय के निधन से उनके गांव लिलारी समेत सहजौली पंचायत के लोगों तथा प्रखंड क्षेत्र समेत अन्य जगहों के उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके समर्थकों का उनके घर पर तांता लग गया। उनका निधन चिकित्सा के दौरान पटना में हो गया। स्व लक्ष्मण राय एक शिक्षक, पूर्व प्रधानाध्यापक और वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे। वे मध्य विद्यालय सहजौली मे बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक थे और वहीं से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पैक्स अध्यक्ष  का चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार सहजौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने। वे एक कुशल अमीन भी थे। विवादित जमीन की नापी कर विवाद को सुलझाने में उन्हें महारत हासिल थी। अपने व्यवहार एवं कुशल रणनीति के बदौलत उन्होंने कई विवादित जमीनों के विवाद को सुलझा दिया। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। वे एक संघर्षशील, जुझारू, मिलनसार, व्यवहारिक और तेज तर्रार जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, शाहपुर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिद्वार सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष संत मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष नर्वदेश्वर सिंह उर्फ़ साधू सिंह, पैक्स अध्यक्ष राम जी राय, शिक्षाविद श्याम बिहारी राय, सुरेश राय, उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, राजकुमार राय, सुरेमन चौधरी, दिनेश ओझा, राजनाथ चौधरी, शंभू तिवारी, पूर्व मुखिया शकुंती देवी, तेज नारायण पासवान आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में योग शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: RYA ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की शहादत दिवस को देशव्यापी युवा हुंकार मार्च के रूप में मनाया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

नारनौल:सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता की मुख्य सचिव के साथ हुई वीसी!डीसी का अधिकारियों को निर्देश, तय समय में करवाएं विकास कार्य।

rktvnews

Leave a Comment