RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी में संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यशाला में शिक्षण विधियों और संसाधनों के निर्माण पर बल दिया गया।

कार्यशाला से शिक्षकों की शिक्षण क्षमता व कौशलों का होगा संवर्धन : नीशू जायसवाल, प्रधानाचार्या

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई।स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का आज दूसरा दिन काफी सक्रियता से संपन्न हुआ। सर्वाधिक आकर्षित करनेवाली कक्षाएँ नर्सरी व प्राथमिक कक्षाओं के लिए संचालित ईईडीपी की कार्यशाला रही। इस सत्र में ‘बैगलेस डे, आर्ट इंटिग्रेशन, इवैलुएसन आफ चाइल्ड, टी एल एम एण्ड यूजेज आफ चाइल्ड क्राफ्ट कीट, जैसे शिक्षण विधियों पर काफी सृजनात्मक कार्य हुए। वहीं गणित में ‘कमन एरर कमीटेड बॉय स्टूडेंट, एंगल कंस्ट्रक्शन एण्ड कोआर्डिनेट्स, जेमेट्री थ्रू सराउंडिंग,स्टे्रटजी टू टीच मैथेमेटिक्स, समाज विज्ञान में ‘ई लेशन प्लान तथा गतिविधियों के निर्माण’, मेल मर्ज एडवांश, गेमिफिकेशन, स्प्रे डायग्राम, कंप्यूटर डायग्राम, साइवर सेक्युरिटी, हिंदी में आंतरिक मूल्यांकन में नवाचार, वर्तनी शुद्धि तथा अनुस्वार-अनुनासिक, गद्य-पद्य में नवाचार, साहित्य का समन्वित शिक्षण, व्याकरण की रोचक गतिविधियाँ, विज्ञान में लाइव डेमोंस्ट्रेशन आफ डिफरेन्टस सेल आदि पर ज्यादा ध्यान दिया गया।
इन विषयों में अधिक से अधिक कर के सीखने और खेल-खेल में सीखने की विधियों का खास ध्यान रखा गया। कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों ने तरह-तरह के क्रिया कलापों को सुरुचि पूर्वक समझा और सीखा। प्रधानाचार्या ने बताया कि कल यह कार्यशाला और सक्रियता से संपन्न होने की उम्मीद है। प्रतिभागी शिक्षकों की शिक्षण क्षमता का सतत संवर्धन करना और उसे कक्षा में सुचारु रूप से संचालित किया जाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। यह कार्यशाला प्रतिदिन चार सत्रों में संचालित हो रही है। सुबह साढे़ नौ बजे से आरंभ होकर शाम चार बजे तक चलनेवाली यह कार्यशाला कल तीसरे दिन संपन्न होगी।

Related posts

नई दिल्ली:राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने कंबोडिया साम्राज्य के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर छठा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

आरा में जैन महाविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह में गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

चतरा नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment