RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को तकनीकी चुनौतियों से निपटने में सहायता के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

इस वर्ष की परीक्षोत्तर पुनर्मूल्यांकन सेवाओं की घोषणा के बाद से सामने आई सभी तकनीकी खामियों की जांच आईआईटी की टीम करेगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 मई।हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई चिंताओं को देखते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सहायता के लिए भेजने का निर्देश दिया है ताकि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिरहित हो सके।
सीबीएसई के परीक्षोत्तर सेवा पोर्टल में तकनीकी समस्याओं की रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम सिस्टम और तकनीकी कार्यप्रवाहों में लक्षित तकनीकी सुधार लागू करेगी और विशेष रूप से पोर्टल की स्थिरता और सर्वर के प्रदर्शन की जांच करेगी। टीम समग्र आईटी अवसंरचना की मजबूती का भी आकलन करेगी और लॉगिन प्रमाणीकरण/उपयोगकर्ता पहुंच प्रणाली/भुगतान गेटवे की सटीकता और सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक उपाय करने में सहायता करेगी।
श्री प्रधान ने दोहराया कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और एक पारदर्शी, कुशल और छात्र-हितैषी प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई द्वारा सभी आवश्यक सुधारात्मक उपाय प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया राजपुरोहित छात्रावास का उद्घाटन।

rktvnews

उमरिया:समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में आयुष्मान अरोग्य शिविर प्रारंभ।

rktvnews

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

बिहार:कैग रिपोर्ट में नीतीश सरकार की नाकामी उजागर , राज्य में संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार और गरीबी का दुष्चक्र जारी: धीरेंद्र झा

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का दर्जा मिला।

rktvnews

Leave a Comment