RK TV News
खबरें
Breaking News

सामाजिक सरोकारों और विकास योजनाओं पर बिहार सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से महत्वपूर्ण भेंट।

पटना/बिहार (डॉ एम रहमतुल्लाह)24 मई।बिहार सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने आज ‘1 अणे मार्ग’ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों, जनसमस्याओं, आधारभूत संरचना, विकास योजनाओं तथा आमजन के हितों से संबंधित विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनकल्याण और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण, दूरदर्शी नेतृत्व तथा जनभावनाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
अंत में राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के स्नेहपूर्ण व्यवहार, आत्मीयता एवं सकारात्मक सोच के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related posts

रेल मंत्रालय ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2023’ शुरू किया।

rktvnews

विधानसभा अध्‍यक्ष का लंदन में स्‍वागत।

rktvnews

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

उमरिया:संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सहप्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

भोजपुर को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी करें दवाओं का सेवन : मुखिया

rktvnews

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग,दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंची।अधिकांस्तः मरीजों को निकाला गया बाहर

rktvnews

Leave a Comment