RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

ABVP आरा द्वारा विभिन्न कॉलेजों में छात्रों की सहायता के लिए लगाया MAY I HELP YOU काउंटर ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा में चल रहे स्नातक सेमेस्टर -1 सत्र 2023- 2027 के नामांकन में छात्र के साथ होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरा स्थित सभी महाविद्यालयों में MAY I HELP YOU काउंटर लगाया गया ,
वही विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ने बताया कि
काउंटर पर नामांकन संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की सूची, स्टेपलर,गोंद,पेन, वाइट पेज साहित कई आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई थी. अभाविप भी स्थापना काल से छात्रहित में सदैव कार्य करती है आज उसी कड़ी में यह काउंटर लगाया गया है जिससे कि दूर-दूर से आ रहा है छात्रों को कागजात तथा नामांकन संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े और उनका नामांकन आसानी दाखिल हो सके।
वही विश्वविद्यालय संयोजक चन्दन तिवारी ने बताया कि विगत दिनों पहले सभी महाविद्यालयो के लिए अभाविप ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है जिससे छात्र टेलीफोन के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान समझ सके।
नगर मंत्री अक्षत पाण्डेय ने बताया की कुलपति तथा सभी प्रधानाचार्य से यह मांग की गई है कि जल्द से जल्द सभी जगहों पर कॉलेज तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र सहायता काउंटर की उचित व्यवस्था की जाए जिससे कि दूर दराज से आने वाले छात्रों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।वहीं अलग अलग कॉलेजों में काउंटर लगाने में आदित्य सिंह,शौर्य पाठक,तरुण,अनूप, लव राय,आयुष,गंगेश्वर,उमंग,आलोक, राधेश्याम,चित्रांश सहित अन्य कई कार्यकर्ता का काउंटर पर छात्रों के सहायता के लिए उपस्थित थे.।

Related posts

हनुमानगढ़:ऑब्जर्वर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मीडिया प्रकोष्ठ का निरीक्षण!इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर अधिक प्रभावी नजर रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

हिंदी दिवस “क्या कर लोगे?”:सुमन कुमार सिंह

rktvnews

बुंदेलखंड के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम ‘5 लाख हस्ताक्षर अभियान’।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

डीआरआईपी चरण II और III के अंतर्गत बेंगलुरु में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

rktvnews

इंदौर:घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए इंदौर में विशेष मुहिम प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment