RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)26 नवंबर।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला योजना अनावद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियो के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चतरा, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा, भवन प्रमंडल चतरा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा, एनआईईपी चतरा, जिला अभियंता जिला परिषद, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी चालू योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा कराया जाए। जो योजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें शेष बचे रंगाई–पोताई, प्लास्टर आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए संबंधित पंचायतों/नगर पंचायतों को दिसंबर 2025 अथवा जनवरी 2026 तक हस्तांतरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने का निर्देश भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। वहीं चतरा पिक्चर पैलेस (मूवी थिएटर) के निर्माण कार्य को जनवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त बक्सा डैम, ईटखोरी का डीपीआर तैयार करने हेतु भी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related posts

डॉ उमेश बने भोजपुर चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के सचिव।

rktvnews

ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया लोहिया पथ चक्र का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रही।

rktvnews

राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment