RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।

मुंबई/महाराष्ट्र 05 जनवरी।प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने गुरुवार को मुंबई के गोरेगांव पूर्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। प्रधान सचिव ने सभी प्रतिभागियों के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया। मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत केन्‍द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियो संदेश प्रसारित किया गया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर आधारित फिल्म भी दिखाई गयी।
प्रधान सचिव ने मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और लाभ भी वितरित किए।
प्रधान सचिव ने सरकारी योजनाओं के स्टालों का भी दौरा किया, जो संतुष्टि के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और उन सभी लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए लगाए गए थे, जो अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए हैं।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की विकसित भारत की कल्‍पना के बारे में बात की और नागरिकों से पूरे जोश के साथ यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की परिपूर्णता और अंतिम मील वितरण में पर भी बात की।
प्रमुख सचिव ने मुंबई शहर में सफल विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के लिए बीएमसी प्रशासन की सराहना की।

Related posts

वर्धन पुरी ने विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी की!

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोपाल:शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग होता प्रशस्त : राज्यपाल

rktvnews

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने ब्राजील स्थित माटो ग्रोसो राज्य के गवर्नर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

शुभ मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘कहवा’ को विश्व स्तर पर मिल रही सराहना के बारे में ज़ाहिर की अपनी भावनाएँ।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के साथ यौन कुकर्म के आरोप पर स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

Leave a Comment