
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 मई।बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारियों ने आज सड़क दुर्घटना में मृत फोटोग्राफर भलुहीपुर निवासी संतोष कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आज सहयोग राशि प्रदान किया। एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि 22 वर्षीय संतोष कुमार जो पेशे से फोटोग्राफर थे जो 28 अप्रैल 26 को रात्रि बिहिया से एक तिलक समारोह से अपने दोपहिया वाहन पर पिता के साथ घर वापस आ रहे थे तभी गजराजगंग से पास सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। संतोष कुमार मनोज कुमार यादव के पुत्र थे जो घर के बड़े बेटे थे।
बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारियों ने आज मृतक संतोष कुमार के घर जाकर उनकी मां को सहयोग राशि प्रदान की।
