RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)20 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है तथा कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। एसडीएम कोटा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की।
गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था। दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है। बताया गया कि उनके द्वारा किये गये गलत इलाज के कारण लगातार परेशानी हो रही है । इसी प्रकार करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसलिए उनका क्लिनिक सील कर दिया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर:गंगहर मठ से चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए एसपी से मिला शिष्टमंडल।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को ले सभी अनुमंडल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 मई 24

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह से पहले गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

rktvnews

भारत 13 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली में एशिया और प्रशांत के लिए डब्ल्यूओएएच क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

rktvnews

Leave a Comment