RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रतापराव गणपतराव जाधव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।प्रतापराव गणपतराव जाधव ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार भी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यभार संभालने से पहले प्रतापराव जाधव ने अपने आवास पर पौधारोपण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अंगदान करने का संकल्प भी लिया।
प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र के लोगों का विभिन्न पदों पर प्रतिनिधित्व किया है जिनमें महाराष्‍ट्र विधानसभा में तीन बार बतौर विधायक और खेल, युवा कल्याण तथा सिंचाई राज्य मंत्री का पद भी शामिल है। श्री प्रतापराव 2009, 2014, 2019 और फिर 2024 में महाराष्‍ट्र के बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। वे 1997 से 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री भी रहे । लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद से, उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है।
इसके बाद उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) रोली सिंह सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जेजेएम और एसबीएम-जी पर राष्ट्रीय सम्मेलन यूपी के लखनऊ में संपन्न हुआ।

rktvnews

भोपाल:अध्ययन भ्रमण विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने, सीखने का सुअवसर : राज्यपाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अप्रैल 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो प्रणाली का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment